ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरारजिस्ट्रेशन कराओ और एकलव्य स्टेडियम में खेलो

रजिस्ट्रेशन कराओ और एकलव्य स्टेडियम में खेलो

प्रदेश सरकार के खेलकूद को बढ़ावा देने के के अभियान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय जुट गया है। अधिक संख्या होने के बावजूद भी सभी को खेलने का मौका दिया जाएगा। प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के सभी लोगों को...

रजिस्ट्रेशन कराओ और एकलव्य स्टेडियम में खेलो
हिन्दुस्तान टीम,आगराSun, 19 Nov 2017 10:49 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश सरकार के खेलकूद को बढ़ावा देने के के अभियान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय जुट गया है। अधिक संख्या होने के बावजूद भी सभी को खेलने का मौका दिया जाएगा। प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के सभी लोगों को खेलकूद से जोड़ने के अभियान पर चल रही है। लोगों को स्वस्थ रखने के लिए सरकार चाहती है वह खेल के मैदान पर आएं और चुस्त-दुरुस्त रहें। सरकार के अभियान को क्षेत्रीय खेल कार्यालय भी आगे बढ़ाने में जुट गया है।

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने आगरा के सभी लोगों को एकलव्य स्टेडियम आकर खेलने की योजना पर अमल शुरू कर दिया है। पूर्व में खेलने के इच्छुक लोगों को स्टेडियम में खेलने से पूर्व संबंधित खेल के कोच से अनुमति लेनी होती थी। इसके बाद उसका रजिस्ट्रेशन किया जाता था। परंतु योगी सरकार के आने के बाद पहले रजिस्ट्रेशन फिर कोच से मुलाकात की नीति शुरू हो गई है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सिंह कहते हैं कि सरकार चाहती है कि हर व्यक्ति खेल के मैदान पर आए। इसी पर अमल करते हुए हम लोगों को खेलने के लिए एकलव्य स्टेडियम में सुविधाएं दे रहे हैं। क्रिकेट, एथलेटिक्स में 500 से अधिक रजिस्ट्रेशनएकलव्य स्टेडियम में डेढ़ दर्जन से अधिक खेलों का अभ्यास होता है। प्रतिदिन सुबह और शाम दो सत्रों में खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। रजिस्ट्रेशन सत्र एक अप्रैल से 31 मार्च तक चलता है। वर्तमान में क्रिकेट और एथलेटिक्स में 500-500 से अधिक रजिस्ट्रेशन इस सत्र में हो चुके हैं। दोनों ही खेलों के खिलाड़ियों को खेलने के लिए मैदान नहीं मिल पाता। 100 रुपए में पूरे वर्ष के लिए होता है रजिस्ट्रेशन स्टेडियम में खेलने के लिए 18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों को एक साल के लिए 100 रुपए शुल्क देना होता है। 18 वर्ष से अधिक के खिलाड़ियों को 200 रुपए प्रतिमाह शुल्क देना होता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें