ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराकासगंज में सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

कासगंज में सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

जनपद में सावन माह के पहले सोमवार पर पूजा अर्चना करने के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कासगंज शहर के साथ ही सोरों के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर पुण्य कमाया। शहर के...

1/ 4जनपद में सावन माह के पहले सोमवार पर पूजा अर्चना करने के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कासगंज शहर के साथ ही सोरों के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर पुण्य कमाया। शहर के...
जनपद में सावन माह के पहले सोमवार पर पूजा अर्चना करने के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कासगंज शहर के साथ ही सोरों के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर पुण्य कमाया। शहर के...
2/ 4जनपद में सावन माह के पहले सोमवार पर पूजा अर्चना करने के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कासगंज शहर के साथ ही सोरों के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर पुण्य कमाया। शहर के...
जनपद में सावन माह के पहले सोमवार पर पूजा अर्चना करने के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कासगंज शहर के साथ ही सोरों के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर पुण्य कमाया। शहर के...
3/ 4जनपद में सावन माह के पहले सोमवार पर पूजा अर्चना करने के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कासगंज शहर के साथ ही सोरों के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर पुण्य कमाया। शहर के...
जनपद में सावन माह के पहले सोमवार पर पूजा अर्चना करने के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कासगंज शहर के साथ ही सोरों के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर पुण्य कमाया। शहर के...
4/ 4जनपद में सावन माह के पहले सोमवार पर पूजा अर्चना करने के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कासगंज शहर के साथ ही सोरों के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर पुण्य कमाया। शहर के...
हिन्दुस्तान टीम,आगराMon, 22 Jul 2019 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद में सावन माह के पहले सोमवार पर पूजा अर्चना करने के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कासगंज शहर के साथ ही सोरों के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर पुण्य कमाया। शहर के चामुंडा स्थित शिव मंदिर, खिड़किया शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की मूर्तियों के सामने बेलपत्र व धतूरा से पूजन किया और जलाभिषेक भी किया और उपवास भी रखा। शाम को मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। इसके बाद मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और मेले का भी लुत्फ उठाया।

सावन माह के पहले सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं ने एक दिन पहले से ही तैयारियों को पूरा कर लिया था। सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं के मंदिरों की ओर जाने का सिलसिला शुरू हो गया। महिला श्रद्धालु पूजा की थाली सजाकर शिव मंदिरों की ओर जाती हुई दिखाई दीं। कासगंज में मां चामुंडा स्थित शिव मंदिर, शिवालय गली स्थित शिव मंदिर, प्रभुपार्क स्थित शिव मंदिर, मोहल्ला भूतेश्वर स्थित शिव मंदिर समेत अन्य प्रमुख शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। यहां श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। इसके बाद भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और पुण्य कमाया। प्रमुख शिव मंदिरों पर कांवड़ियों ने भगवान शिव का गंगा जल से जलाभिषेक किया।

तीर्थ नगरी सोरों में भी सोमेश्वर, भूतेश्वर, योगेश्वर, कटरेश्वरी व नीमेश्वर आदि शिव मंदिरों में स्थानीय श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। प्रमुख शिव मंदिरों में पूजा अर्चना के श्रद्धालुओं को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। शाम के समय कासगंज व सोरों के शिव मंदिरों को सजाया गया। शाम के समय भी बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में दर्शन करने गए और मंदिरों के बाहर मेला का आयोजन भी किया गया।

शिवालयों में हुई पूजा अर्चना

गंजडुंडवारा। सावन माह के प्रथम सोमवार को कस्बा के देवालयों में देवादिदेव महादेव की पूजा अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने महादेव को बेलपत्र, भांग धतूरा, पुष्प, प्रसाद अर्पित कर जलाभिषेक किया। कस्बा के बाग पंचायती, वनखण्डीय महादेव, प्राचीन दुर्गा मंदिर, मंदिर हनुमान गढ़ी, एटा रोड स्थित शिव मंदिर, मंदिर गमा देवी, आदि शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने उपवास रख महादेव की पूजा अर्चना की। वनखण्डीय महादेव, एटा रोड स्थित शिव मंदिर व बाग पंचायती स्थित शिवालयों में श्रद्धालुओं को अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ा। शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए महिला श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। दिनभर देवालयों से घंटों व जयकारों की आवाजें आती रही। इस दौरान कस्बे का वातावरण धर्ममय रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें