ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराएटा में रात्रि में गश्त कर रही पुलिस पर फायरिंग से हड़कंप

एटा में रात्रि में गश्त कर रही पुलिस पर फायरिंग से हड़कंप

शनिवार मध्यरात्रि में नगर में गश्त कर रही पुलिस पर कैल्ठा चौराहे पर बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होने से गश्त कर रही पुलिस टीम में हड़कंप मच गया। बाइक सवार गश्ती पुलिस टीम पर हमला कर...

एटा में रात्रि में गश्त कर रही पुलिस पर फायरिंग से हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,आगराSun, 16 Sep 2018 03:35 PM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार मध्यरात्रि में नगर में गश्त कर रही पुलिस पर कैल्ठा चौराहे पर बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होने से गश्त कर रही पुलिस टीम में हड़कंप मच गया। बाइक सवार गश्ती पुलिस टीम पर हमला कर गायब हो गए।

गश्ती पुलिस टीम ने घटना की सूचना सीओ अलीगंज अजय भदौरिया और कोतवाली प्रभारी को दी। पुलिस टीम पर फायरिंग की घटना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस टीम में गठित कर बाइक सवार हमलावरों की तलाश शुरू की गई। रातभर हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमें इधर-उधर भटकती रहीं। हमलावरों का सुराग नहीं लग सका है। सुबह भी पुलिस हमलावर बाइक सवारों की सुरागकशी में जुटी हुई हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें