ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराप्रधानी की रंजिशन में फायरिंग, एक घायल

प्रधानी की रंजिशन में फायरिंग, एक घायल

कोतवाली क्षेत्र के गांव ढिलावली में चुनावी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग में एक पक्ष के एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने...

प्रधानी की रंजिशन में फायरिंग, एक घायल
हिन्दुस्तान टीम,आगराWed, 12 May 2021 10:41 PM
ऐप पर पढ़ें

कोतवाली क्षेत्र के गांव ढिलावली में चुनावी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग में एक पक्ष के एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना मगंलवार की शाम करीब साढे आठ बजे की है। यहां प्रधान एवं पूर्व प्रधान के बीच चुनावी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। बात फायरिंग तक जा पहुंची। फायरिंग की इस घटना में कुवंरपाल घायल हो गया। फायरिंग की इस घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। फायरिंग की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी पक्ष फरार हो गया। पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए कुवंरपाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें