सैंया थाने के सामने खड़े गिट्टी लदे डंपर में लगी आग

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

शनिवार शाम आगरा-ग्वालियर हाईवे पर थाना सैंया के सामने एक गिट्टी लदे डम्पर में अचानक आग लग गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और खनन विभाग ने घटना स्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई, जिससे वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई।

सैंया थाने के सामने खड़े गिट्टी लदे डंपर में लगी आग

आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित थाना सैंया के सामने शनिवार शाम गिट्टी लदे डम्पर में अचानक आग लग गई। वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। वे अपने वाहन लेकर भाग खड़े हुए। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने गिट्टी लदे डम्पर को पकड़ कर थाने के सामने खड़ा करा दिया था। शनिवार की शाम 5. 50 बजे डम्पर की चालक केबिन में अचानक आग लग गयी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गुरूविंद्र सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया परन्तु आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।