विद्युत शार्ट सर्किट से मेडीकल स्टोर में लगी आग
मंगलवार की सुबह एटा रोड पर तेजस मेडीकल स्टोर में आग लग गई। संचालक अजयपाल ने बताया कि सोमवार रात बिजली की शार्टकट से आग लगी। स्थानीय लोगों ने मदद की, लेकिन दुकान में रखा सामान और दवाएं जल गईं। नुकसान 15 लाख रुपये से अधिक का हुआ।

मंगलवार की सुबह एटा रोड पर स्थित तेजस मेडीकल स्टोर के संचालक अजयपाल ने बताया कि गत सोमवार की शाम वह मेडिकल स्टोर बंद करके घर चले गए। मध्यरात्रि बिजली शार्टकट होने की वजह से दुकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने जब मेडिकल स्टोर की दुकान में आग जलती देखी तो इसकी जानकारी दी। अजय पाल जब मौके पर पहुंचे तो स्टोर में आग तेजी से फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों की मदद से सबमर्सिबल के द्वारा आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा सामान व दवाएं जल चुके थे। आग से दुकान में रखा फ्रिज, दो लाख रूपए की नकदी, लैपटॉप, प्रिंटर, सीपीयू, एटीएम पॉश मशीन व लाखों रूपए की दवाएं जल गई हैं।
अजयपाल ने कहा कि दुकान में आग से 15 लाख रूपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


