24.78 करोड़ से सीकरी क्षेत्र में बिछेगा सड़कों का जाल

Mar 01, 2026 08:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

Agra News - फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत 24 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से 47 किलोमीटर लंबाई की 23 सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह काम लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। इससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।

24.78 करोड़ से सीकरी क्षेत्र में बिछेगा सड़कों का जाल

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य सड़क निधि योजना के तहत 24 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से 47 किलोमीटर लंबाई की 23 सड़कों के नवनिर्माण और कायाकल्प को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह धनराशि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्वीकृत की गई है। सभी मार्गों का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी। ग्रामीण अंचलों को बेहतर संपर्क मार्ग मिलेंगे और आमजन को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

इन सड़कों में मुख्य रूप से श्यामो बमरौली कटारा से सोनागढ़ी तक मार्ग, इस्लामपुर से नगला बहा होते हुए विजय मल्हेला तक मार्ग, गढ़ी ठाकुरदास रोड (रोहता नहर पटरी) से पीटर्स इंटर कॉलेज यूनिट-2 तक मार्ग, बरौली गूजर से ठार पारौली, ठार किशनलाल एवं ठार गंगाराम तक मार्ग, जरार हनुमान मंदिर से एसआर इंटर कॉलेज तक छूटी कड़ी का निर्माण, विकासखंड जैतपुर की ग्राम पंचायत जैतपुर कला में पूरा सूबेदार के चिम्मनपुरा खेड़ा राठौर तक मार्ग, भाऊपुरा गूंगावली से क्वारी मार्ग, स्याहीपुर पिढोरा किमी-11 से दायीं ओर दलईपुरा से बजरिया ग्राम तक मार्ग शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अरैला से बाँसवाला मार्ग, बिरुनी से गोयला मार्ग, अनुरूधपुरा से नीमडांडा मार्ग, धनोला मार्ग से गढ़ी झाऊलाल रिहावली मार्ग, सेवला अहीर से कछा मार्ग, अछनेरा-कीठम मार्ग से नानऊ होते हुए कचैरा जनूथा मार्ग, अछनेरा के एनएच-11 से सकतपुर होते हुए रसूलपुर मार्ग के छूटे भाग का निर्माण, भडकोल से कछपुरा मार्ग, खेड़ा जाट से नगला देवरिया (औलेण्डा) तक मार्ग, मलिकपुर से नगला सालिंग मार्ग, गौरऊ से दिगरोता मार्ग का छूटा भाग, मुरकिया बिरहरु मार्ग से सुन्दरपुर मार्ग, वाजिदपुर से गंगापुर भोपुर तक मार्ग, लल्लूपुरा से रावतपुर मार्ग तथा जाजऊ रेलवे फाटक से बघेलों का अड्डा होते हुए रामपाल के पुरा तक मार्ग पर कार्य कराया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।