विधायक ने दिए आर्थिक धनराशि के चैक

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - आंधी के दौरान हादसे में जान गंवाने वाले भाई-बहन को दैवीय आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। विधायक हरिओम वर्मा ने गजौरा गांव में मृतकों के पिता को धनराशि का चैक सौंपा। प्रशासन ने मदद के लिए कार्रवाई की और विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाया।

विधायक ने दिए आर्थिक धनराशि के चैक

आंधी के दौरान हुए हादसे में जान गंवाने वाले सगे भाई बहन के परिजनों को दैवीय आपदा राहत कोष के तहत चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। अमांपुर के विधायक हरिओम वर्मा ने गांव गजौरा पहुंचकर धनराशि के चैक मृतकों के पिता अशोक कुमार को सौंपे हैं। बता दें कि गत तीन अप्रैल 2026 को गंजडुंडवारा ब्लॉक क्षेत्र के नवादा गांव के पास आंधी के दौरान पेड़ की भारी डाल टूटकर बाइक सवारों पर गिर गई थी, इसमें संजू और उसकी बहन आरती की मौत हो गई थी। प्रशासन की ओर से दैवीय आपदा राहत कोष से मदद के लिए कार्रवाई की गई।

इसके बाद विधायक ने गांव पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और आर्थिक मदद की जानकारी दी। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।