पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी, 44898 मतदाता बढ़े

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। 2021 की तुलना में 44,898 नए मतदाता जोड़े गए हैं। अब ग्राम पंचायतों में कुल 9,50,931 मतदाता हैं। मतदान के लिए 502 केंद्र और 1460 बूथ बनाए गए हैं। मतदाता अपने नाम की पुष्टि के लिए बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।

पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी, 44898 मतदाता बढ़े

यूपी पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है। मदाताओं से दावा आपत्ति प्राप्त करने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की गई है। वर्ष 2021 के मुकाबले अंतिम मदाता सूची में 44 हजार 898 मदाताओं की वृद्धि हुई है। जनपद की 423 ग्राम पंचायतों में गत 2021 की मतदाता सूची में नौ लाख 60 हजार 33 मतदाता थे। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान दावे व आपत्तियां मांगी गईं। गहन पुनरीक्षण के बाद इस बार पंचायतों में 44 हजार 898 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। ग्राम पंचायतों में अब नौ लाख 50 हजार 931 मतदाता हो गए हैं।

मतदाता सूचियों को बीएलओ के पास भेजा गया है। जिससे मतदाता अपने नाम मतदाता सूची में देख सकें। पंचायत चुनाव में 502 मतदान केंद्रों पर 1460 बूथ हैं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।