Agra News: अस्पताल मैनेजर ने महिला डॉक्टर को भेजा अश्लील संदेश
Agra News: एक निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर ने अस्पताल के मैनेजर पर छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणियों का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर ने बताया कि मैनेजर ने उन्हें इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक संदेश भेजे थे और अश्लील सामग्री साझा की थी।

Agra News: एक निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर ने अस्पताल के मैनेजर पर छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणियां करने और सोशल मीडिया के माध्यम से परेशान करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरीपर्वत क्षेत्र निवासी महिला डॉक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सिकंदरा क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। आरोप है कि अस्पताल का मैनेजर जसवंत जॉनसन लंबे समय से उनके आने-जाने के दौरान अश्लील शब्दों का प्रयोग करता था और आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। पर्याप्त साक्ष्य नहीं होने के कारण वह अब तक शिकायत नहीं कर सकीं।शिकायत
के अनुसार, 23 जून 2026 की रात करीब साढ़े नौ बजे आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उनके इंस्टाग्राम आईडी पर आपत्तिजनक संदेश भेजे। साथ ही एक अश्लील रील भी साझा की। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद उन्होंने अस्पताल के सीईओ को ई-मेल के माध्यम से पूरे मामले की शिकायत की। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


