मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप में पिता-पुत्र पर मुकदमा
घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट एवं छेड़छाड़ के आरोप में पिता-पुत्र के विरुद्ध थाना रकाबगंज में अदालत के

घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट एवं छेड़छाड़ के आरोप में पिता-पुत्र के विरुद्ध थाना रकाबगंज में अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। वादी ने अधिवक्ता नीरज पाठक के माध्यम से अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। आरोप लगाया था कि 12 अगस्त 25 की सुबह वह घर में अकेली थी। उसी दौरान आरोपित पिता-पुत्र ने लोहे की रॉड हाथ में लेकर उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की। आरोपित यश ने वादी के साथ अश्लील हरकत करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई थी। पूर्व में भी आरोपित ने वादी का पीछा कर मोबाइल से उसकी वीडियो रिकार्डिंग की थी।
जिसका विरोध करने पर आरोपित ने वादी को जान से मारने की धमकी दी थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


