कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Agra News - कोतवाली क्षेत्र के जधई गांव में एक कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक देवेंद्र की पहचान हुई, जो अपनी ससुराल जा रहा था। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली क्षेत्र में जधई गांव के निकट कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने कार भी कब्जे में ले ली है। पुलिस के मुताबिक बुधवार करीब साढ़े 11 बजे जधई गांव पर ईको कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाइक दुर्घटनाग्रस्त खड़ी थी। कार भी पास में ही थी, जबकि चालक भाग चुका था।
मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय देवेंद पुत्र रामनिवास निवासी लखनपुर सिढ़पुरा के रूप में हुई। सूचना के बाद परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि देवेंद्र बाइक पर सवार होकर ससुराल नगला जोरी जा रहा था। उसकी बाक पर विमल पुत्र महेश निवासी नगला जोरी भी सवार था, दुर्घटना में उसे गंभीर चोट आई हैं। विमल को उपचार के लिए गंजडुंडवारा सीएचसी लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि देवेंद्र की शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी दो बेटी तान्या, प्रज्ञा हैं। बुधावर को बडी बेटी तान्या का जन्मदिन था। वह जन्मदिन के लिए ही ससुराल जा रहा था, तभी ईको कार चालक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार को कब्जे में ले लिया है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


