Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsFarmers Trained in Water Conservation and Organic Farming for Increased Income

किसान जल संरक्षण व जैविक खेती से बढ़ाएं अपनी आय

Agra News - विश्व प्रकृति निधि भारत के कृषि सलाहाकार पंचम लाल ने सिढ़पुरा के किसानों को जल संरक्षण और जैविक खेती के फायदे बताए। जैविक खेती से लागत कम होने और आय बढ़ने की संभावना है। प्रशिक्षण में जल संरक्षण के...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSat, 26 July 2025 12:14 AM
share Share
Follow Us on
किसान जल संरक्षण व जैविक खेती से बढ़ाएं अपनी आय

विश्व प्रकृति निधि भारत के कृषि सलाहाकार पंचम लाल ने सिढ़पुरा के किसानों को जल संरक्षण व जैविक खेती से अधिक आय अर्जित करने के उपाय बताए। मोहनपुरा रजवाहा के गांव लोंगपुर में महिला एवं पुरूष किसानों को जैविक खेती करने का प्रशिक्षण भी दिया है। शुक्रवार को कृषि सलाहाकार पंचम लाल ने कहा कि जैविक खेती में किसानों को उर्वरकों व कीटनाशक पर खर्च होने वाली धनराशि की बचत होगी। भूमि की मृदा का स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। जैविक खेती से किसानों को कम लागत में अधिक आय अर्जित होगी। किसानों को जल संरक्षण के महत्व को भी बताया। जल संरक्षण करने के तरीकों की भी जानकारी दी।

एटा के जैथरा ब्लॉक के गांव नगला बलदेव व ढकपुरा रशीदपुर माइनर के निकट खेती करने वाले किसानों को भी सीनियर कोऑर्डिनेटर राजेश बाजपेयी ने जल संरक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। विश्व प्रकृति निधि भारत के सीनियर परियोजना अधिकारी हिमांशु शर्मा, फील्ड एसोसिएट धर्मेंद्र बघेल, योगेंद्र यादव, विकास मौर्य, उमेश कुमार व किसान मौजूद थे।