खेत में भूसे की बुर्जी बनी मौत का जाल, किसान की दबकर मौत

Jan 18, 2026 05:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

Agra News - सोरों कोतवाली क्षेत्र के मनिकापुर गांव में एक किसान रामरतन, जो खेत में बुर्जी से भूसा निकाल रहा था, अचानक दब गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।

खेत में भूसे की बुर्जी बनी मौत का जाल, किसान की दबकर मौत

सोरों कोतवाली क्षेत्र के मनिकापुर गांव में खेत पर बुर्जी से भूसा निकालते समय एक किसान दब गया। खेत पर मौजूद अन्य किसानों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के मुताबिक मनिकापुर गांव निवासी 32 वर्षीय रामरतन पुत्र वीरी सिंह शनिवार की सुबह अपने खेत पर बुर्जी से भूसा निकालने के लिए गया था। बुर्जी से भूसा निकालते समय अचानक वह बुर्जी में ही दब गया। लोगों ने उसकी बुर्जी अचानक गिरी देखी तो परिवार के लोगों को खबर दी।

इसके बाद परिवार के लोग खेत पर पहुंच गए। आनन-फानन में भूसा हटाकर रामरतन को बाहर निकाला। तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। रामरतन की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।