रोडवेज चेकिंग टीम ने फर्जी बाबू बनकर बस यात्रा करते हुए पकड़ा

रोडवेज चेकिंग टीम ने फर्जी बाबू बनकर बस यात्रा करते हुए पकड़ा

संक्षेप:

Agra News - उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की टीम ने अलीगढ़ मंडल में एक फर्जी बाबू को पकड़ लिया। वह खुद को एआरटीओ का बाबू बताकर टिकट नहीं बना रहा था। जब उसे पकड़कर पूछताछ की गई, तो वह फर्जी निकला और उसके पास...

Oct 28, 2025 01:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की टीम ने रविवार की देर शाम अलीगढ़ मंडल के एआरटीओ कार्यालय में तैनात एक फर्जी बाबू फ्री यात्रा करते पकड़ा है। जब परिचालक ने टिकट बनाने की कहा तो फर्जी बाबू रोब झाड़ने लगा। चालक-परिचालक को बस सीज करने की धमकी देने लगा। इसके बाद एआरएम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी की तो बाबू फर्जी निकला है। निगम की टीम चेतावनी देकर छोड़ा है। बस परिचालक-चालक को अलीगढ़ मंडल के सहायक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) का बाबू बताकर धमकाने वाले एक फर्जी बाबू को परिवहन निगम की टीम ने मोहनपुर से आगे बस में पकड़ा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बस नंबर 5058 के परिचालक ने सचल दल की टीम को सूचना दी थी कि एक व्यक्ति खुद को एआरटीओ कार्यालय अलीगढ़ का बाबू बता रहा है और टिकट के पैसे नहीं दे रहा है। उसके पास फर्जी पहचान पत्र भी है। इस पर एआरएम ओम प्रकाश और सचल दल की टीम मौके पर पहुंची और युवक पकड़ लिया। उससे काफी देर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अलीगढ़ मंडल एआरटीओ कार्यालय में बाबू के पद तैनात है। इस पर एआरएम ने एआरटीओ अलीगढ़ मंडल से संपर्क किया और पूछा कि अभिषेक नाम का कोई बाबू आपके यहां है। इस पर एआरटीओ ने उसे फर्जी करार दिया। युवक के पास से अलीगढ़ डिपो का फर्जी पहचान पत्र भी मिला है। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद फर्जी बाबू ने माफी मांगी। एआरएम ने कड़ी चेतावनी के बाद आरोपी को छोड़ा है। चालक-परिचालक ने सचल दल और डिपो में फोन कर जानकारी दी कि एक व्यक्ति टिकट नहीं बनवा रहा है और झगड़ा करने पर आमादा है। वह स्वयं को एआरटीओ कार्यालय अलीगढ़ मंडल का बाबू बता रहा है। हम टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां उससे काफी देर पूछताछ की और एआरटीओ अलीगढ़ से उसके बारे में पता किया तो फर्जी बाबू निकला। उसके कार्ड को जब्त किया है और चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया है। - ओम प्रकाश, एआरएम