32 वाहन चालकों की कराई नेत्र जांच, तीन में पाया गया दृष्टिदोष

Jan 13, 2026 10:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सहायक उप संभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने जिला अस्पताल पर नेत्र स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में 32 वाहन चालकों के नेत्रों की जांच की गई, जिसमें तीन चालक दृष्टिदोष के पाए गए। इसके अलावा, पांच ओवरलोडिंग वाहनों को सीज किया गया और 132 चालान काटे गए।

32 वाहन चालकों की कराई नेत्र जांच, तीन में पाया गया दृष्टिदोष

जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मंगलवार को सहायक उप संभागीय परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा जिला अस्पताल पर नेत्र स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयेाजन किया गया। इसमें 32 वाहन चालकों के नेत्रों की जांच हुई। इसमें तीन वाहन चालक में दृष्टिदोष पाया गया। उन्हें चश्मा लगाकर वाहन चलाने की सलाह चिकित्सकों ने दी। वहीं चेकिंग में पांच ओवरलोडिंग वाहनों को सीज किया है। जबकि 132 वाहनों के चालान काटे हैं। एआरटीओ आरपी मिश्र एवं यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में चलाए गए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को जिला अस्पताल पर नेत्र स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें रोडवेज, एंबुलेंस चालक, दो पहिया वाहन चालकों के नेत्रों की सीएमएस डॉ. संजीव कुमार सक्सेना द्वारा परीक्षण किया गया। इसमें 32 वाहन चालकों ने अपने नेत्रों का परीक्षण कराया, इसमें तीन वाहन चालक में दृष्टिदोष पाया गया। इस समस्या को दूर करने के लिए वाहन चालक को चश्मा का परीक्षण कराकर प्रयोग करने के निर्देश एआरटीओ ने दिए। एआरटीओ एवं यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने वाहन चालकों एवं आम लोगों को राहवीर व कैशलेस स्कीम के बारे में बताया। एआरटीओ एवं यातायात प्रभारी ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग की। पांच वाहन चालक क्षमता से अधिक माल ढोते मिले। इनके वाहनों को सीज किया गया है। सड़क नियमों के उल्लंघन पर कुल 132 वाहनों के चालान काटे हैं। नेत्र परीक्षण शिविर में डॉ. ग्यास खान, डॉ. सुभि पांडेय, कौशलेंद्र मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।