सुबह से गर्म लू, दिनभर तपिश से हाल बेहाल
जनपद में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है, तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लोग धूप से बचने के लिए घरों में कैद हो गए हैं। शरबत वितरण कर राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, और पेड़ों के नीचे लोग बैठकर गर्मी से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

जनपद में एक बार फिर सूरज के तल्ख तेवरों के बीच असामान से आग सी बरस रही है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। तेज धूप से बचने के लिए सड़कों के किनारे, शहर व कस्बों में राहगीरों के लिए पेड़ ही सहारा है। मंगलवार की सुबह से ही सूरज की तल्खी ने लोगों को दिन में भीषण गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया। धूप से बचने के लिए जरूरी काम से दोपहर में बदन ढककर निकल रहे लोगों को शरीर में जलन व तपिश का एहसास हो रहा था। दोपहर बाद अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तो सड़क व शहर की गलियां सूनी नजर आने लगीं। धूप से बचने के लिए लोग अपने घरों में ही रहने को मजबूर हो गए हैं। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने के कारण लोगों को शाम व रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। घरों में लगे कूलर व पंखे तापमान अधिक होने की वजह से गर्म हवा फेंक रहे हैं।
गर्मी से बचाव को जगह-जगह शरबत वितरण
जनपद में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए लोग शीतल जल व शरबत विरतण कर रहे हैं। शहर के आवास विकास कोलोनी में स्थित पारना मठ मंदिर व ढोलना कोतवाली पर पुलिस कर्मियों ने राहगीरों को शरबत वितरण किया। प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने राहगीरों को शरबत वितरण करने के निर्देश किए हैं।
पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने आए लोग पेड़ों के नीचे बैठे दिखे
मंगलवार को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने आए लोग आवास विकास कोलानी में बड़ी संख्या में लोग पेड़ों के नीचे बैठे रहे। सोरों की हरिपदी गंगा किनारे लगे घने वृक्ष राहगीरों का सहारा बन रहे हैं। मंगलवार को हरिपदी गंगा के मानस मंदिर घाट से लेकर तुलसी पार्क तक राहगीर पेड़ों के नीचे बैठे रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


