Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsExposure Workshop on New Education Policy at Shahganj College
फोटो----एक्सपोजर कक्षाओं में प्रधानाचार्यों ने पढ़ा स्किल का पाठ

फोटो----एक्सपोजर कक्षाओं में प्रधानाचार्यों ने पढ़ा स्किल का पाठ

संक्षेप:

Agra News - राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज में बुधवार को नई शिक्षा नीति से संबंधित एक्सपोजर कार्यशाला का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्यों को स्किल शिक्षा के महत्व और संस्थानों से सहयोग की जानकारी दी गई। एफडीडीआई ने फैशन और फुटवियर डिजाइन में नए डिप्लोमा प्रोग्राम्स की घोषणा की, जो रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।

Nov 12, 2025 07:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज में बुधवार को एक्सपोजर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान प्रधानाचार्यों को नई शिक्षा नीति से संबंधित संचालित संस्थानों और स्किल शिक्षा के क्षेत्र में कर रहे काम की जानकारी दी। सुनील द्विवेदी ने कहा नई शिक्षा नीति वोकेशनल शिक्षा स्कूली शिक्षा एवं उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण स्तम्भ है। जैसा कि शिक्षा नीति कहती है कक्षा 6 से आगे स्कूल मे स्किल शिक्षा अनिवार्य है। इसी को ध्यान मे रखते हुए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिससे स्कूल प्रधानाचार्य यह जान सकें कि उनके आस पास के संस्थान किस स्किल की शिक्षा दे रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्कूल के लिए इन संस्थानो से किस प्रकार की सहभागिता कर सकते हैं। विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्यों को फुटवियर एवं फैशन के क्षेत्र मे हो रहे नए प्रयोग एवं तकनीकी से रूबरू कराया गया, जिसे वे अपने छात्रो के साथ साझा करेंगे। एफडीडीआई अपने 4 वर्षीय बी डिजाइन फैशन डिजाइन, बी डिजाइन फुटवियर डिज़ाइन, बी डिजाइन लेदर लाइफस्टाइल एंड प्रोडक्ट डिजाइन एवं एमबीए रीटेल कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आगामी माह से शुरू करेगा। विद्यार्थी संस्थान में मोबाइल नंबर 7310108020 पर वरुण गुप्ता से संपर्क कर सकते हैं। एफडीडीआई फुरसतगंज कैंपस के साथ इसके सैटेलाइट कैंपस बंथर, उन्नाव में भी 1 साल की अवधि के कुल तीन डिप्लोमा प्रोग्राम भी शुरू करने जा रहा हैं। यह कोर्स फुटवियर टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइन वह रिटेल फैशन मैनेजमेंट के अत्यंत रोजगार उन्मुख क्षेत्रो में होंगे। इन कोर्सेज की दो खास बातें हैं। पहली यह कि छात्र कोर्स से 6 माह या एक सेमेस्टर करने के बाद सर्टिफिकेट लेकर एक्जिट भी कर सकते हैं। अगला सेमेस्टर बाद में कभी भी पूरा कर सकते हैं। हालांकि दो सेमेस्टर पूरा करने पर ही डिप्लोमा दिया जाएगा। दोनों सेमेस्टर पूरा करने वाले छात्रों को एफडीडीआई द्वारा प्लेसमेंट भी कराया जाएगा।