बोकारो पब्लिक स्कूल ने दिल्ली प्राइवेट स्कूल को 40-23 से हराया

Oct 19, 2024 03:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में सीबीएसई नेशनल बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता के पांचवें दिन रोमांचक मुकाबले हुए। सुबह से ही शुरू हुए मैचों में टीमों ने जीतने के लिए कठिन संघर्ष किया। कई प्रमुख अतिथियों ने...

बोकारो पब्लिक स्कूल ने दिल्ली प्राइवेट स्कूल को 40-23 से हराया

जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई नेशनल बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पांचवें दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। दूधिया रोशनी में देर रात तक चले मुकाबलों में टीमों ने जीत दर्ज करने के लिए एक-एक अंक के लिए जद्दोजहद की। खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाने के लिए टीम साथियों संग शहर के बास्केटबॉल प्रेमी भी पहुंचे। प्रतियोगिता के पांचवे दिन सुबह से ही मुकाबले शुरू हो गए थे। आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद बंसल ने बताया कि खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाने के लिए गुरुवार को तपन ग्रुप के निदेशक सुरेश चन्द्र गर्ग, होली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन संजय तोमर, सांसद रामजीलाल सुमन, राहुल चतुर्वेदी, एमएस पब्लिक स्कूल के निदेशक राजपाल सोलंकी, प्रताप पब्लिक स्कूल के निदेशक यतेन्द्र सोलंकी, होली लाइट पब्लिक स्कूल के निदेशक रवि नारंग, समाजसोवी आनंद राव, वीके यादव, सुमनलता यादव, अमित लवानियां, दीपेश जैन, रवि शर्मा अमरपाल सिंह, दिलीप सिंह ने अलग-अलग मैचों में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैचों का शुभारंभ कराया। अतिथियों का स्वागत स्कूल के प्रशासक मोहित बंसल, विशाल बंसल ने किया। मैचों के दौरान व्यवस्थाएं मधुसूदन शर्मा, पूजा पंवार, बिंदिया सिंह, आरएस जैसवाल, साक्षी ने संभालीं। इस दौरान पर्यवेक्षक सुधीर कुमार व तकनीकी निदेशक शकील खान भी मौजूद रहे।

शनिवार को खेले गए मैचों के परिणाम

अंडर-14 आयुवर्ग में बोकारो पब्लिक स्कूल ने दिल्ली प्राइवेट स्कूल को 40-23 से, विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर ने विशाखा इंटरनेशनल स्कूल तमिलनाडु को 59-25 से, माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल इंदौर ने सिल्वर हिल्स स्कूल कालीकट को 46-25 से हराया। अंडर-17 आयुवर्ग में एमजीएम बोकारो ने शिखर विद्या निकेतन को 31-26 से, ऋषिकुल स्कूल ने डीपीएस बंगलूरू साउथ को 80-56 से, माउंट इंडेक्स स्कूल ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 38-23 से हराया। अंडर-19 आयुवर्ग में वेल्लामल विद्यालय चेन्नई ने शारदा विद्या मंदिर को 55-14 से, विद्या भारती जमशेदपुर ने डीपीएस रियाद को 90-31 से हरा जीत दर्ज की। शनिवार से नॉकआउट मुकाबले शुरू होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।