Agra News: बैडमिंटन प्रीमियर लीग में एके एवेंजर्स शीर्ष पर

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

Agra News: विजय नगर स्थित स्पोर्ट्सबज में बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीजन थ्री के तहत रोमांचक मुकाबले हुए। पहले दिन एके एवेंजर्स और नेट माफिया ने जीत दर्ज की। तीसरे दिन एके एवेंजर्स ने जैन स्ट्राईकर्स को हराया। अंक तालिका में एके एवेंजर्स पहले स्थान पर है।

Agra News: बैडमिंटन प्रीमियर लीग में एके एवेंजर्स शीर्ष पर

Agra News: विजय नगर स्थित स्पोर्ट्सबज में बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीजन थ्री में गुरुवार को रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन की प्रतियोगिता में एके एवेंजर्स और नेट माफिया टीम विजेता रहीं। दूसरे दिन एके एवेंजर्स और स्मैश वॉरियर्स की टीम ने जीत दर्ज की। तीसरे दिन एके एवेंजर्स ने जैन स्ट्राईकर्स को 12-9 से हराया, जबकि नेट माफिया टीम ने ल्यारी स्ट्राईकर्स को 14-7 से हराया। अंक तालिका में एके एवेंजर्स 36 अंकों के साथ शीर्ष पर, 35 अंकों के साथ नेट माफिया टीम दूसरे स्थान पर है। 23 अंको के साथ स्मैश वॉरियर्स टीम तीसरे, 17 अंकों के साथ जैन स्ट्राईकर्स टीम चौथे और 15 अंकों के साथ ल्यारी स्ट्राईकर्स की टीम पांचवें स्थान पर है।

प्रतियोगिता में अंकित अग्रवाल, भव्य धूपर, आनंद अग्रवाल, प्रशांत जैन, वत्सल सिंघल मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsआगराAgra News: बैडमिंटन प्रीमियर लीग में एके एवेंजर्स शीर्ष पर