Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsExciting Matches at National Summer Ice Stock Championship in India
यूपी ने सीनियर महिला व युवा बालक वर्ग में रजत पदक जीते

यूपी ने सीनियर महिला व युवा बालक वर्ग में रजत पदक जीते

संक्षेप:

Agra News - हॉली लाइट पब्लिक स्कूल में आयोजित नेशनल समर आइसस्टॉक चैंपियनशिप के दूसरे दिन टीम गेम्स के रोमांचक मुकाबले हुए। उत्तर प्रदेश की सीनियर महिला टीम ने रजत पदक जीता, जबकि युवा पुरुष टीम ने भी रजत जीता। विभिन्न राज्यों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते।

Nov 22, 2025 08:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

हॉली लाइट पब्लिक स्कूल में नेशनल समर आइसस्टॉक चैंपियनशिप में शनिवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन टीम गेम इवेंट के रोमांचक मुकाबले खेले गए। विभिन्न राज्यों की टीमें पदक जीतने के लिए मैदान पर पसीना बहाया। पदक जीतने वालों की खुशी देखते ही बन रही थी। आयोजन सचिव डॉ.किरन कश्यप ने बताया कि दूसरे दिन टीम उत्तर प्रदेश ने बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सभी श्रेणियों में मुकाबलों को रोमांचक बनाया। विशेष रूप से सीनियर महिला टीम ने अपनी सटीकता और रणनीति के दम पर रजत पदक अपने नाम किया। युवा पुरुष टीम ने टीम टारगेट इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टीम टारगेट सीनियर पुरुष वर्ग में गुजरात ने स्वर्ण, जम्मू-कश्मीर ने रजत, हरियाणा व राजस्थान ने कांस्य पदक जीते। महिला वर्ग में महाराष्ट ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश ने रजत, गुजरात व जम्मू कश्मीर ने कांस्य पदक जीते। टीम मिक्स पुरुष ईवेंट में राजस्थान ने स्वर्ण, गुजरात ने रजत, महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश ने कांस्य पदक जीते। टीम टारगेट बालक वर्ग में गुजरात ने स्वर्ण, हरियाणा ने रजत, उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में कर्नाटक ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश ने रजत, राजस्थान व जम्मू-कश्मीर ने कांस्य पदक जीते।