Agra News: सुखजीवन अकादमी और 2 पैरा वर्कशॉप के बीच 5-5 से बराबरी पर छूटा
Agra News: आगरा हॉकी मास्टर्स संघ ने रविवार को एकलव्य स्टेडियम में सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी मास्टर्स और 2 पैरा वर्कशॉप मास्टर्स के बीच मैत्री हॉकी मैच का आयोजन किया, जो 5-5 की बराबरी पर समाप्त हुआ। दोनों टीमों के अनुभवी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, दर्शकों का मनोरंजन किया।

Agra News: आगरा हॉकी मास्टर्स संघ के तत्वावधान में रविवार को एकलव्य स्टेडियम में सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी मास्टर्स और 2 पैरा वर्कशॉप मास्टर्स के बीच मैत्री हॉकी मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दोनों से खेल रहे वेटरन हॉकी खिलाड़ियों ने शानदार हॉकी का प्रदर्शन किया। मैच 5-5 की बराबरी पर समाप्त हुआ। हॉकी मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के अनुभवी खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल, कौशल और कलात्मक हॉकी का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। संघ के अध्यक्ष राजीव सोई ने बताया कि मैच में सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी मास्टर्स ने एक समय 2-1 की बढ़त बनाई और पूरे मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
दोनों टीमों के बीच लगातार कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मैच के अंतिम क्षणों में 2 पैरा वर्कशॉप मास्टर्स ने गोल कर स्कोर 5-5 से बराबर कर दिया। इस तरह मुकाबला रोमांचक 5-5 की बराबरी पर समाप्त हुआ। सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी मास्टर्स के लिए अनुज सिंह ने 2, डॉ. जयशंकर, दिनेश शर्मा, धर्मेन्द्र बघेल ने 1-1 और 2 पैरा वर्कशॉप मास्टर्स के लिए पप्पू चौहान ने 2, मेजर नितिन, सूबेदार राजवीर सिंह, कपिल ने 1-1 गोल किया। अंपायर अजय सिंह राजपूत, धर्मेंद्र राजपूत थे। ने अपनी भूमिका निभाई। राजीव सोई व देवेन्द्र गुप्ता ने दोनों टीमों को बधाई दी।

