विजिलेंस के मुकदमों व लापरवाह कर्मियों बिजली कर्मियों पर सूची तलब
Agra News - ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने जनता के कामों संतोषजनक ढंग से नहीं करने वाले कर्मचारियों की एक सप्ताह में सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने विजिलेंस टीम द्वारा अब तक दर्ज कराए गए मुकदमों की सूची भी तलब की है। लापरवाही करने वालों कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने जनता के कामों संतोषजनक ढंग से नहीं करने वाले कर्मचारियों की एक सप्ताह में सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने विजिलेंस टीम द्वारा अब तक दर्ज कराए गए मुकदमों की सूची भी तलब की है। लापरवाही करने वालों कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विद्युत विभाग की समीक्षा
ऊर्जा राज्यमंत्री राजपूत ने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं डीएम प्रणय सिंह की उपस्थिति में विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ता समस्याओं, विभागीय कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के फोन अवश्य उठाए जाएं, उनके द्वारा प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
ऊर्जा विभाग के निर्देश
राज्य मंत्री ने स्पष्ट कहा कि विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जनपद में अवैध वसूली की शिकायतों पर गंभीरता व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी उपभोक्ता का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए।
ऊर्जा संबंधी निर्देश
ग्यारह हजार वोल्ट की लाइनों को आवश्यकतानुसार ऊंचा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत दुर्घटनाओं से प्रभावित पीड़ित परिवारों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार सहायता राशि समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाए। रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए कहा कि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को इस योजना का लाभ दिलाया जाए। समीक्षा में सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत व अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने अपने अपने विधानसभा क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। समीक्षा बैठक में विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी, भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, ब्लॉक प्रमुख कृष्णा राजपूत सहित विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रश्नोत्तरिका
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


