Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsEmpowering Rural India Farmer-Laborer Public Meeting in Agra for Developed India Mission
जीरामजी अभियान से बदलेगा गांवों का भविष्य: चाहर

जीरामजी अभियान से बदलेगा गांवों का भविष्य: चाहर

संक्षेप:

Agra News - आगरा विधानसभा के बिचपुरी विकासखंड में किसान-श्रमिक जन चौपाल का आयोजन किया गया। सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विकसित भारत का संकल्प केवल एक नारा नहीं है, बल्कि यह गांव, गरीब, किसान और श्रमिक के उत्थान का एक ठोस रोडमैप है। जी राम जी अभियान से ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिल रहा है।

Jan 25, 2026 08:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

विकसित भारत के संकल्प को गांव-गांव तक सशक्त करने के उद्देश्य से आगरा विधानसभा के बिचपुरी विकासखंड के ग्राम बाइंपुर और विधानसभा फतेहपुर सीकरी के अछनेरा विकासखंड के रुनकता स्थित महाकवि सूर स्मारक इंटर कॉलेज सुरकुटी में विकसित भारत जी राम जी अभियान के अंतर्गत किसान-श्रमिक जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर बड़ी संख्या में किसानों, श्रमिकों एवं ग्रामीणों को संबोधित किया। सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का संकल्प केवल एक नारा नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान और श्रमिक के सर्वांगीण उत्थान का एक स्पष्ट और ठोस रोडमैप है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि आज का किसान और श्रमिक आत्मनिर्भर भारत की नींव है और केंद्र सरकार की योजनाएं बिना भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। जी राम जी अभियान के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में जनभागीदारी लगातार मजबूत हो रही है। किसान और श्रमिक राष्ट्र निर्माण की इस महायात्रा में पूरी निष्ठा, परिश्रम और संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जी राम जी केवल एक योजना नहीं, बल्कि गांवों के चौमुखी विकास, 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार और ग्रामीण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर आगरा महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, अशोक राणा, वीरेंद्र अग्रवाल, देवेंद्र रावत, सोनू चौधरी, सहदेव शर्मा, गुड्डु चाहर, चौधरी यशपाल सिंह, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।