
विभाग की लापरवाही से बिजली चोरी का आरोपी बरी
संक्षेप:
Agra News - विद्युत चोरी के मामले में पुलिस और विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण आरोपित रुनकता को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। कोर्ट में बरामद कटिया और वीडियोग्राफी पेश नहीं की गई, जिससे मामला कमजोर हो...
Aug 27, 2025 08:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
विद्युत चोरी के मामले में पुलिस एवं विद्युत विभाग ने लापरवाही बरती। स्वतंत्र गवाह का अभाव रहा। बरामद कटिया और घटना की वीडियोग्राफी कोर्ट में पेश नहीं की गई। विशेष न्यायाधीश आर्थिक अपराध ने आरोपित रहीस निवासी रुनकता को साक्ष्य के अभाव में बरी करने के आदेश दिए। आरोपित की ओर से अधिवक्ता तेज सिंह बघेल ने तर्क प्रस्तुत किए। वादी अवर अभियंता ने थाना सिकन्दरा में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि 26 अक्तूबर 2018 को विभाग की टीम ने विद्युत चेकिंग में आरोपित को कटिया डाल विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा था। आरोपित के यहां 580 वाट का लोड पाया गया था।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


