बंदरों को घुड़की से छत से गिरकर विद्युत कर्मी की मौत

बंदरों को घुड़की से छत से गिरकर विद्युत कर्मी की मौत

संक्षेप:

Agra News - फतेहपुरसीकरी के ग्राम सीकरी चार हिस्सा में एक विद्युत कर्मचारी विजय बहादुर की शादी समारोह में शामिल होने के दौरान छत से गिरने से मौत हो गई। वह बंदरों को देखकर घबरा गए थे। उन्हें गंभीर चोटें आईं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। परिवार में शोक की लहर है।

Nov 03, 2025 08:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

थाना फतेहपुरसीकरी क्षेत्र के ग्राम सीकरी चार हिस्सा में मामा की बेटी के विवाह में शामिल होने आए विद्युत कर्मचारी की छत से गिरने से मौत हो गई। वह छत पर आ रहे बंदरों की घुड़की से घबरा गया था। उसके परिवार में कोहराम मचा है। कलाल खेरिया (आगरा) निवासी विजय बहादुर (57) पुत्र पदम सिंह ग्राम सीकरी चार हिस्सा में मामा मुन्ना लोधी की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए हुए थे। रविवार देर वह भोजन के बाद छत पर सोने चले गए। देर रात लघु शंका के लिए उठे तो अचानक उन्होंने वहां बंदरों को देखा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे वह घबरा गए। पैर फिसलने से वह छत से नीचे सीसी सड़क पर गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल हुए विजय बहादुर को परिजनों ने तुरंत सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख उन्हें एसएन इमरजेंसी के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सैंया बिजलीघर पर कैशियर थे विजय बहादुर मृतक विजय बहादुर बिजली विभाग में कर्मचारी है। उनकी तैनाती सैंया विद्युत उपखंड में कैशियर पद पर है। उनकी मौत से शादी वाले घर में मातम पसर गया। क्षेत्र में है बंदरों का आतंक फतेहपुरसीकरी क्षेत्र में बंदरों के हमले से कई लोग गंभीर घायल हो चुके हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बंदरों के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में बंदरों के झुंडों से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।