सफाई कर्मचारी संघ के अमांपुर ब्लॉक अध्यक्ष बने गिरीश

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण कर्मचारी संघ की ब्लॉक अमांपुर में चुनाव हुआ। 84 सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया और सभी पदों पर एकल प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित हुए। गिरीश चंद्र शाक्य अध्यक्ष, जयसिंह वर्मा महामंत्री, और श्याम सिंह कोषाध्यक्ष के रूप में चुने गए। नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

सफाई कर्मचारी संघ के अमांपुर ब्लॉक अध्यक्ष बने गिरीश

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण कर्मचारी संघ की ब्लॉक अमांपुर की इकाई के गठन के लिए चुनाव कराया। चुनाव में ब्लॉक क्षेत्र के कुल 84 सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी पदों पर एकल प्रत्याशी होने की वजह से पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। ब्लॉक कार्यकारिणी के निर्वाचन के लिए चुनाव अधिकारी मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ नदीम अख्तर, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महामंत्री सुखवीर सिंह राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष ओमवीर सिंह रहे। वरिष्ठ नेतृत्व की देखरेख में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश चंद्र शाक्य, महामंत्री जयसिंह वर्मा निर्विरोध चुने गए।

इनके अलावा श्याम सिंह कोषाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह संगठन मंत्री, श्रीपाल संप्रेक्षक चुने गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित कर्मचारियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान वीरी सिंह शाक्य, अयोध्या प्रसाद, श्याम बाबू, ग्यादीन शाक्य, विजयपाल, राजेंद्र, शिशुपाल, रूमा देवी, उर्मिला देवी, संजय सिंह, राकेश सहित काफी संख्या में विभागीय सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।