Agra News: चलते ऑटो में बुजुर्ग की जेब पार के एक लाख रुपये

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

Agra News: सदर क्षेत्र में एक बुजुर्ग ऑटो में यात्रा करने के दौरान जेबकतरों का शिकार हो गए। आरोपित ने उनकी जेब से लगभग एक लाख रुपये चुरा लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित के दामाद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

Agra News: चलते ऑटो में बुजुर्ग की जेब पार के एक लाख रुपये

Agra News: सदर क्षेत्र में दिनदहाड़े चलते ऑटो में एक बुजुर्ग जेबकतरों का शिकार हो गए। शातिर उनकी जेब से एक लाख रुपये निकालकर फरार हो गए। आरोपित ऑटो रुकवाकर पहले से इंतजार कर रहे साथी की बाइक पर बैठकर भाग निकला। बुजुर्ग शोर मचाते रह गए। पीड़ित के दामाद मनीष कुमार वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, गंगापुर सिटी निवासी ताराचंद उनके ससुर हैं। वह 30 जून को आगरा आए थे। दोपहर करीब 12:30 से एक बजे के बीच वह बिजलीघर चौराहे से कहरई मोड़ जाने के लिए ऑटो में सवार हुए।

ऑटो में पहले से कई यात्री बैठे थे। आरोप है कि राजपुर चुंगी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के पास पहुंचते ही उनके बराबर बैठे युवक ने जेब काटकर उसमें रखे करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। ऑटो रुकते ही आरोपित नीचे उतरा और बाहर इंतजार कर रहे अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। घटना का पता चलते ही बुजुर्ग ने शोर मचाते हुए पीछा किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। घटना के तुरंत बाद उन्होंने अपने मोबाइल से डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन आरोपितों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।