घर ले जाकर बुजुर्ग ने बच्ची से की गंदी हरकत
थाना कागारौल के अंतर्गत एक गांव में एक बुजुर्ग ने छह साल की बच्ची से बिस्कुट खिलाने के बहाने गंदी हरकत की। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बुजुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना चार जून की शाम की है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

थाना क्षेत्र कागारौल के अंतर्गत एक गांव में बुजुर्ग ने छह साल की बच्ची से गंदी हरकत की। वह बच्ची को बिस्कुट खिलाने के बहाने अपने घर ले गया था। मामले में बच्ची की मां ने नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बुजुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना चार जून की शाम की बतायी जा रही है। मां की तहरीर के अनुसार बच्ची को पड़ोस में रहने वाला बुजुर्ग कोमल सिंह बिस्कुट का लालच देकर अपने साथ घर ले गया था। वहां उसके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की। इसके बाद जब बच्ची घर पहुंची तो उसने मां से दर्द होने की शिकायत की।
मां के पूछने पर बच्ची ने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी। यह सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गयी। उसने थाना कागारौल पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने पॉस्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोमल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


