Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsDr Bhimrao Ambedkar University Releases Exam Schedule for AYUSH Courses
मेडिकल की परीक्षा का कार्यक्रम जारी

मेडिकल की परीक्षा का कार्यक्रम जारी

संक्षेप:

Agra News - डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि ने आयुष के बीएएमएस और बीयूएमएस पाठ्यक्रमों की परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। बीएएमएस की सप्लीमेंट्री परीक्षा 21 से 31 जनवरी तक होगी, जबकि बीयूएमएस की परीक्षा 21 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा विभिन्न समय स्लॉट में नोडल केन्द्रों पर होगी।

Jan 09, 2026 08:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि ने आयुष के दो पाठ्यक्रमों की परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। विवि ने सप्लीमेंट्री के साथ-साथ लंबित मुख्य परीक्षा का भी कार्यक्रम जारी किया है। विश्वविद्यालय द्वारा बीएएमएस और बीयूएमएस पाठ्यक्रमों की परीक्षा 21 जनवरी से नोडल केन्द्रों पर करायी जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश के अनुसार बैचलर आफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस) और बैचलर आफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (बीयूएमएस) का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीएएमएस तृतीय प्रोफेशनल (सप्लीमेंट्री) की परीक्षा 21 से 31 जनवरी तक होंगी। परीक्षा दोपहर एक से चार बजे तक यूनिवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर, खंदारी परिसर में होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, बीयूएमएस प्रथम व द्वितीय प्रोफेशनल (सप्लीमेंट्री), तृतीय व चतुर्थ प्रोफेशनल (मुख्य परीक्षा व सप्लीमेंट्री) की परीक्षा 21 जनवरी से तीन फरवरी तक होगी। परीक्षा सुबह की पाली में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।