मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी

Mar 09, 2026 09:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने आहार एवं मानसिक स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया। छात्राओं को संतुलित पोषण और तनाव प्रबंधन सिखाया गया। विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए व्यक्तिगत परामर्श दिया। अगले चरण में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होगा, जिसमें बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन की पहली खुराक निःशुल्क दी जाएगी।

मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने आहार एवं मानसिक स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया। गृह विज्ञान संस्थान में महिला प्रकोष्ठ और आगरा की आवाज की ओर से आयोजित शिविर में छात्राओं को संतुलित पोषण और तनाव प्रबंधन के गुर सिखाए गए। समाधान केंद्र की डॉ. राजश्री भार्गव और आहार विशेषज्ञ डॉ. उपासना शर्मा ने छात्राओं को व्यक्तिगत परामर्श देकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. नीलम यादव सहित संस्थान के कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। अगली कड़ी में मंगलवार को खंदारी परिसर स्थित आरोग्य केंद्र और जुबली हॉल में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।

यहां पर नौ से 13 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन की पहली खुराक निःशुल्क दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।