
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 2 नवंबर तक भर सकेंगे
संक्षेप: Agra News - डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 2 नवंबर तक बढ़ा दी है। पहले यह 27 अक्तूबर थी, जिसमें विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने का समय दिया गया था।
डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने दो दिन तक विलंब शुल्क लेने के बाद अब परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। विश्वविद्यालय बैच बनाने के लिए प्रति छात्र 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 27 अक्तूबर तक का समय निर्धारित किया गया था। अब विवि ने फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को 2 नवंबर कर दिया है।

बता दें कि संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं विवि कराएगा। विवि विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर के दूसरे सप्ताह में कराने की तैयारी कर रहा है। स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी, बीकॉम के प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर तथा परास्नातक स्तर पर एमए, एमएससी, एमकॉम के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी।
विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक और परास्नातक के लगभग दो लाख छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरे जाने हैं, जबकि अब तक सवा लाख छात्रों के बैच बन चुके हैं। सोमवार को परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि थी और 30 नवंबर तक परीक्षा फार्म भरे जा सकते थे। परीक्षा फार्म भरने की तिथि दो नवंबर तक बढ़ा दी है। 31 अक्तूबर तक छात्र ले सकेंगे प्रवेश डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध् कालेज और आवासीय संस्थानों में स्नातक और परास्नातक की 80 हजार सीटें खाली रह जाने पर प्रवेश प्रक्रिया बढ़ा दी गई है।
जिन अभ्यर्थियों ने समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराया है वे 31 अक्तूबर तक प्रवेश ले सकते हैं। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। एडमिशन कोऑर्डिनेटर प्रो.मनु प्रताप ने बताया कि स्नातक और परास्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराया है वे ही प्रवेश ले सकते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




