Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsDr Bhimrao Ambedkar University Announces Semester Exam Schedule Starting November 21
21 से होंगी विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा

21 से होंगी विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा

संक्षेप: Agra News - -डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से जारी किया गया कार्यक्रम -21 नवंबर से

Mon, 3 Nov 2025 08:36 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

आगरा, वरिष्ठ संवाददाता। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विवि संबद्ध महाविद्यालयों की स्नातक और परास्नतक विषम सेमेस्टर की परीक्षा 21 नवंबर से होंगी। परीक्षा लगभग महीने में पूरी करायी जाएंगी। विवि की ओर से जारी कार्यक्रम में परीक्षा 20 दिसंबर तक चलेंगी। विवि ने सोमवार को सेमेस्टर परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया। विवि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित होने वाले स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षा 21 नवंबर से कराएगा। विवि की ओर से जारी कार्यक्रम में परीक्षा तीन पालियों में करायी जाएंगी। परीक्षा को विवि 20 दिसंबर तक सम्पन्न कराएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परीक्षा में बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए, एमएससी, एमकॉम के विषम सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे छात्र शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार परीक्षा तीन पालियों में करायी जाएगी। हर पाली की परीक्षा दो घंटे की होगी। सुबह की पाली में परीक्षा सुबह आठ से 10 बजे, दूसरी पाली में सुबह 11 से दोपहर एक बजे और तीसरी पाली में दोपहर दो से शाम चार बजे तक परीक्षा होगी। इस बार सेमेस्टर परीक्षा लिखित प्रारुप पर करायी जाएंगी। परीक्षा 75 अंक की होगी। स्नातक के प्रश्न पत्र तीन भाग में होगा, इसमें भाग अ में 10 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। भाग ब में पांच प्रश्न लघु उत्तरीय होंगे। इसमें प्रत्येक प्रश्न पांच अंक का होगा। वहीं भाग स में दो प्रश्न दीर्घ उत्तरीय प्रत्येक प्रश्नों के उत्तर छात्रों को देने होंगे। प्रत्येक प्रश्न 15 अंकों का हल करना होगा। परास्नातक की परीक्षा का प्रारुप भी यही होगा।