
एमएसडब्ल्यू सेल्फ फाइनेंस की चयन सूची जारी
Agra News - - डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने जारी की प्रवेश की सूची - प्रवेश के
आगरा, वरिष्ठ संवाददाता। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) सेल्फ फाइनेंस की प्रवेश सूची जारी हो गयी है। इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस के समाज कार्य विभाग में संचालित पाठ्यक्रम के लिए सूची जारी की गयी है। छात्रों को 15 सितंबर तक प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए समय दिया गया है। विभागाध्यक्ष प्रो. रनवीर सिंह ने बताया कि एमएसडब्ल्यू सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रम में 46 छात्रों को चयनित किया गया है। प्रवेश परीक्षा, काउंसलिंग के बाद चयनित छात्रों की सूची जारी की गई है। सत्र 2025-26 के लिए अभ्यर्थियों को उनकी संबंधित श्रेणियों में अनंतिम रूप से चयनित किया गया है।

चयनित अभ्यर्थियों को दो सितंबर मध्यरात्रि तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट के प्रवेश पोर्टल के माध्यम से शुल्क जमा कराना होगा। प्रो. सिंह के अनुसार जिस अभ्यर्थी को प्रवेश दिया गया है, यदि वह निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा नहीं करता है तो छात्र को फिर से मौका नहीं दिया जाएगा। इसके स्थान पर मेरिट सूची में अगले अभ्यर्थी को उसकी सीट पर प्रवेश दिया जाएगा। उनके अनुसार स्थायी पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद सेल्फ फाइनेंस की सूची जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 15 सितंबर मध्यरात्रि तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट के प्रवेश पोर्टल के माध्यम से शुल्क जमा करना होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


