दीक्षांत में धोती-कुर्ता, साड़ी में ही मिलेगा प्रवेश
Agra News - डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 91वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को निर्धारित ड्रेस में आने की आवश्यकता होगी। छात्रों को धोती-कुर्ता और छात्राओं को साड़ी पहनकर आना होगा। दीक्षांत समारोह 20 अगस्त...

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 91वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को निर्धारित ड्रेस में आने पर ही प्रवेश मिलेगा। दीक्षांत समारोह में छात्रों को धोती-कुर्ता और छात्राओं को साड़ी पहनकर आना होगा। ड्रेस को दीक्षांत में शामिल होने वाले विद्यार्थी और शोधार्थी 16 अगस्त से खरीद सकेंगे। बता दें कि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को होना है। विवि के दीक्षांत समारोह में 117 पदक दिए जा रहे हैं। पदक 56 छात्राओं और 21 छात्रों को दिए जाएंगे। दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्रों के साथ पीएचडी प्राप्त करने वाले शोधार्थी भी शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह में छात्रों के साथ उनके माता-पिता को प्रवेश मिलेगा या नहीं, तय नहीं है।
इस पर अभी जिम्मेदार चर्चा कर रहे हैं। हालांकि दीक्षांत समारोह में प्रवेश के लिए ड्रेस कोड तय हो गया है। पूर्व की भांति छात्रों को धोती-कुर्ता और छात्राओं को लाल बॉर्डर वाली साड़ी में प्रवेश दिया जाएगा। समन्वयक प्रो. अर्चना सिंह के अनुसार, 16 अगस्त से होम साइंस इंस्टीट्यूट से ड्रेस कोड का वितरण होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




