हर्षोउल्लास के साथ जिले भर में मनाई गई डा. आंबेडकर जयंती

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - जनपद में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शहर में प्रभात फेरी और शोभायात्रा का आयोजन किया गया। विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए और बाबा साहब के जीवन संघर्ष पर चर्चा की गई।

हर्षोउल्लास के साथ जिले भर में मनाई गई डा. आंबेडकर जयंती

जनपदभर में डा. भीमराव आंबेडकर के 135वीं जयंती शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। मंगलवार की सुबह शहर में डा. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति व राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहर में शाम के समय दर्जनों झांकियों के साथ शहर में डा. भीमराव आंबेडकर की शोभायात्रा निकाली गई। सोरों में निकाली गई डा. आंबेडकर की शोभायात्रातीर्थ नगरी सोरों में डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सहावर गेट पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का समाज सेवी उमेश चंद्र बौहरे के द्वारा फीताकाटकर व हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।

पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र कटारे, भाजपा नेता अनीता उपाध्याय, संपूर्णानंद भारद्वाज, राजबहादुर बघेल, भाजपा के नगर अध्यक्ष आदित्य दुबे काकोरिया, शिवम बौहरे, जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार, महामंत्री जितेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जंगबहादुर, जयकांत, सुभाषपाल गौतम आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सोरों भाजपा के पदाधिकारियों ने भी डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नानक चंद्र गुप्ता, कृष्णकांत वशिष्ठ, रामगोविन्द महेरे, आशुतोष त्रिवेदी,सतीश चौधरी,विजय गोस्वामी,गिरीश वार्ष्णेय,बृजेश उपाध्याय,नीरज रावत,राहुल पचौरी,अवनीश वशिष्ठ, सम्पूर्णानंद भारद्वाज, मनोज मधुवन, योगेंद्र कुमार उपस्थित रहे।धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंतीपटियाली में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एटा लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद देवेश शाक्य, सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव व सहावर नगर की पूर्व चेयरमैन जाहिदा सुल्तान भी मौजूद रहीं। सांसद देवेश ने मुख्य चौराहा पर स्थित आंबेडकर पार्क में डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए बाबा साहब के जीवन संघर्ष के बारे में लोगों को जानकारी दी।जयंती पर आयोजित हुईं गोष्ठीगंजडुंडवारा में डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। डा. भीमराव आंबेडकर समिति के अध्यक्ष अजयपाल सिंह, महामंत्री सतेंद्र एडवोकेट, कोषाध्यक्ष खुसदयाल गौतम, बबलू सागर, हरिशंकर, सुरेश चंद्र गौतम, मोहर सिंह दिवाकर, मनोज कुमार, रवि शाक्य, हुकुम सिंह, विष्णु वाल्मीकि, मुरलीधर किशन लाल ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सुरेश चन्द गौतम, अजय पाल सिंह, रवि शाक्य, चन्द्र पाल माथुर व अन्य लोग मौजूद रहे।गांव नमैनी में निकाली शोभायात्राडा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कासगंज के गांव नमैनी में शोभायात्रा निकाली गई। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहब के आदर्शो पर चलकर दलित, पिछड़े समाज के उत्थान के हम सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। शोभायात्रा नमैनी से ग्राम खड़िया, गिरधरपुर, बढवारीकंला होकर नमैंनी पहुंची। शोभायात्रा में ग्राम प्रधान अमित यादव भैय्यू, मुनेन्द्रपाल सिंह राजपूत, प्रतिभा सिंह, ऊषा पाल, राजा सलमानी, राजकुमार, वनबारी, सुरेन्द्र प्रधान, हरेन्द्र प्रधान, सौरभपाल, तेजपाल, मोहित कुमार, मनोज भारतीय, योगेश गौतम, प्रदीप कुमार लाल आदि लोग रहें।ढोलना व ग्रामीण क्षेत्रों निकाली गईं शोभायात्राएंढोलना व ग्रामीण क्षेत्रों में बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जगह-जगह शोभायात्राएं निकाली गईं। शोभायात्राओं से डा. आंबडेकर के अनुयायियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इखौना और गढ़ी में विचार गोष्ठी का आयोजन कर संविधान निर्माता के जीवन, संघर्ष और शिक्षा, समानता, बंधुत्व के संदेश पर प्रकाश डाला गया। भामों व किनावा में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इटउआ और अथैया में सामूहिक भोज का भी आयोजन रखा गया है। इस मौके पर शिव शक्ति जन कल्याण संस्थान के प्रदेश सचिव डा. काव्येन्द्र सिंह, रमेश चंद्र, कमलसिंह, क्षेत्रपाल पूर्व प्रधान, साहब सिंह फौजी, नरेश राहुल,अन्य लोग मौजूद रहे ।कांग्रेस के कार्यालय पर हुई गोष्ठीकासगंज में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कैम्प कार्यालय गांधी मूर्ति पर डां. आंबेडकर की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि इस मौके पर शिक्षा, समतामूलक समाज के निर्माण का हमें संकल्प लेना चाहिए। विधि विभाग चैयरमैन सत्येन्द्र सिंह एडवोकेट, विमलकुमार सिंह, सत्यप्रकाश गुप्ता, अमित यादव एडवोकेट, डा. देशबन्धु बघेल, रविकांत सक्सेना, प्रतिभा सिंह, ऊषा पाल, पूजा, प्रभात कुमार शर्मा, राजा सलमानी आदि लोग उपस्थित रहे।सीपीआईएम के कार्यालय पर आयोजित हुई गोष्ठीअशोक नगर स्थित सीपीआईएम के कार्यालय पर डा. भीमराव आंबेडकर जयंती के मौके पर गोष्ठी आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के महासचिव बीएल भारती, गोष्ठी क़ो जिला सचिव सुनील कुमार, डीवाईएफआई के जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह सोलंकी ने भी संबोधित किया। गोष्ठी की अध्यक्षता सूबेदार सिंह ने की। हरिलाल भारती, गोवर्धन सिंह, राज्य कमेटी सदस्य रामजीलाल, शिवकुमार, भगवान सिंह, प्रताप सिंह, प्रकाश चन्द शर्मा, विनोद भारती, रामवीर सिंह, रामलड़ेती देवी, हरवेंद्र सिंह, वीरेश कुमार, कुमर पाल, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।