Agra News: डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी ने 53 रन से जीता मैच

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

Agra News: डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर अंडर-12 में एसबीएस अकादमी और डॉ. अजीत सिंह अकादमी के बीच मैच खेला गया। डॉ. अजीत सिंह अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए। एसबीएस अकादमी 156 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच डॉ. अजीत सिंह अकादमी ने 53 रन से जीत लिया।

Agra News:  डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी ने 53 रन से जीता मैच

Agra News: डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर अंडर-12 आयुवर्ग में एसबीएस अकादमी व डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी के मध्य शुक्रवार को मैच खेला गया। टॉस अजीत सिंह अकादमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। श्रेष्ठ ने 95, आरव दिवाकर ने 28, नकुल ने 21 रन बनाए। एसबीएस अकादमी के लिए शिव तोमर व देव जुरैल ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबीएस अकादमी की टीम 156 रन पर ऑलआउट हो गई। तनिष्क तोमर ने 35, लव बघेल 19 रन रन बनाए। डॉ. अजीत सिंह अकादमी के लिए कृष्णा ने 3, आरव ने 2 विकेट लिए।

डॉ. अजीत सिंह अकादमी ने मैच 53 रन से जीत लिया। इस मौके पर कोच हरवीर सिंह बंटी, मैनेजर नवीन गौतम, शाहिद, लक्की मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।