ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरावर्षा की मौत पर दहेज मृत्यु का मुकदमा, तीन पकड़े

वर्षा की मौत पर दहेज मृत्यु का मुकदमा, तीन पकड़े

आगरा। शाहगंज के चिल्लीपाड़ा में संदिग्ध हालात में वर्षा की मौत के मामले में पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज मृत्यु का केस दर्ज किया है। वर्षा का...

वर्षा की मौत पर दहेज मृत्यु का मुकदमा, तीन पकड़े
हिन्दुस्तान टीम,आगराSat, 13 Nov 2021 10:20 AM
ऐप पर पढ़ें

आगरा। शाहगंज के चिल्लीपाड़ा में संदिग्ध हालात में वर्षा की मौत के मामले में पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज मृत्यु का केस दर्ज किया है। वर्षा का पति फईम और ससुर सहित तीन ससुरालीजन हिरासत में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। एहतियातन पूरे इलाके में फोर्स तैनात किया गया है। पुलिस गलियों में पैदल मार्च कर रही है।

शुक्रवार को वर्षा की मौत के बाद बवाल हो गया था। सूचना पर भाजयुमो के पदाधिकारी गौरव रजावत और शैलू पंडित कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे। नारेबाजी के कारण तनाव फैल गया था। दोनों तरफ से पथराव हुआ था। गोलियां भी चली थीं। चिल्लीपाड़ा में बवाल का असर शाहगंज बाजार में हुआ था। दो दुकानों में तोड़फोड़ की गई थी। दहशत में शाहगंज बाजार बंद हो गया था।

देर रात पुलिस ने वर्षा के शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ लोहामंडी सौरभ सिंह ने बताया कि वर्षा के भाई की तहरीर पर दहेज मृत्यु और दहेज उत्पीड़न की धाराओं के तहत मुकदमा लिखा गया है। पति सहित तीन लोग हिरासत में है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो फईम के घर कोई महिला नहीं मिली थी। वहीं चिल्लीपाड़ा में हुए बवाल और शाहगंज बाजार में तोड़फोड़ के मामले में मुकदमे लिखे जा रहे हैं। पुलिस ने सभी से तहरीर देने को कहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें