
अमांपुर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य हुआ शुरू
Agra News - स्वच्छ भारत मिशन के तहत, जवाहर नगर और किदवई नगर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान शुरू किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष चांद अली खान ने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। ई-रिक्शा के माध्यम से गीला और सूखा कूड़ा उठाया जाएगा। नगर पंचायत प्रशासन ने लोगों को कूड़ेदान का उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया।
कस्बा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जवाहर नगर व किदवई नगर में सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष चांद अली खान एवं ईओ विनय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान शुभारंभ शुरू किया गया। इससे पूर्व नगर पंचायत सफाई कर्मियों ने एवं अधिकारियों ने लोगों ने स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। कूड़ा गाड़ी आने पर घर व दुकान का कूड़ा उसमें डालने की अपील की। कस्बा में स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर पंचायत ने डोर-डू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था की शुरू की है। सोमवार को इस अभियान के तहत नगर के सभी वार्डों में घर-घर जाकर गीला व सूखा कूड़ा उठाने के लिए ई रिक्शों को रवाना किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष चांद अली ने बताया कि प्रतिदिन सुबह नगर पंचायत कर्मी डोर टू डोर कूड़ा उठाएंगे। लोग अब सड़क पर कूड़ा नहीं फेकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान में सहयोग करें। अधिशासी अधिकारी विनय कुमार ने बतायाक कि कस्बा को स्वच्छ बनाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन का सहयोग करें। कूड़ा आदि डालने के लिए वार्ड में लगाए गए कूड़ेदान का प्रयोग करें। लोगों स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। इस मौके पर लिपिक गोपाल कृष्ण शर्मा, मुकेश बाबू, चरन सिंह, शिवम शर्मा, ओमकार यादव, सफाई नायक दिनेश कुमार, विकास कुमार मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




