Agra News: मायके आई महिला को युवक ने दबोचा, कपड़े फाड़े
हिन्दुस्तान, आगरा
Agra News: सदर क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने मायके पर एक युवक पर घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि आरोपित ने उसके कपड़े फाड़े और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

Agra News: सदर क्षेत्र में मायके आई विवाहिता ने एक युवक पर घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता करने, कपड़े फाड़ने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महिला के मुताबिक उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई है और इन दिनों वह मायके आई हुई थी। 19 अगस्त की दोपहर करीब एक बजे वह घर में आराम कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान सुनहरी अचानक घर में घुस आया और उसके साथ अभद्रता करने लगा। जोर जबरदस्ती से उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता के चीखने पर दूसरे कमरे में सो रही उसकी छोटी बहन ने पहुंचकर बचाने का प्रयास किया।
आरोपी ने बहन के साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी।


