Agra News: सोगरिया-मथुरा के बीच दिवाली सुपरफास्ट
हिन्दुस्तान, आगरा
Agra News: दीपावली पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे 14 से 26 अक्टूबर तक सोगरिया–मथुरा–सोगरिया अनारक्षित दैनिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन सोगरिया से सुबह 8:30 बजे रवाना होकर दोपहर 2:10 बजे मथुरा पहुंचेगी। वापसी में यह शाम 5:10 बजे मथुरा से चलेगी और रात 10:50 बजे सोगरिया पहुंचेगी। इसमें 10 जनरल कोच होंगे और यात्री जनरल टिकट से सफर कर सकेंगे।

Agra News: दीपावली पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गाड़ी सं. 02921/02922 सोगरिया–मथुरा–सोगरिया अनारक्षित दैनिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। ट्रेन 14 से 26 अक्तूबर तक (13-13 ट्रिप) लगाएगी। ट्रेन सोगरिया से सुबह 8:30 बजे प्रस्थान कर इंद्रगढ़, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्री महावीरजी, हिंडौन सिटी, बयाना जंक्शन,भरतपुर जंक्शन होते हुए दोपहर 2.10 बजे मथुरा जं. पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन मथुरा से शाम 5:10 बजे चलकर भरतपुर, बयाना, हिंडौन सिटी, श्री महावीजी, गंगापुर सिटी, सवाईं माधोपुर, इंन्द्रगढ़ होते हुए रात 10.50 बजे सोगरिया पहुंचेगी। ट्रेन में 10 जनरल कोच लगे होंगे। ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी, जिससे यात्री जनरल टिकट से यात्रा कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें:खड़की-निजामुद्दीन के बीच त्योहार स्पेशल शुरू

