दीपावली उत्सव पर फूल बंगले और दीपों की छटा ने मोहा मन
मधुराधीश मंदिर में दीपावली उत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। मंदिर को केले के तनों और रंगीन फूलों से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने दीप जलाए और भजन-कीर्तन का आनंद लिया। रात्रि में आतिशबाजी से आसमान रोशन हो उठा, जिससे उत्सव का माहौल और भी खुशनुमा हो गया।

मधुराधीश मंदिर में दीपावली उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया। जहां केले के तनों, हरे-भरे पत्तों और रंग-बिरंगे पुष्पों से निर्मित आकर्षक फूल बंगला श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उत्सव के दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। मंदिर में गूंजते भजनों और जयकारों से उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। उत्सव का एक विशेष आकर्षण आतिशबाजी रही। जैसे ही रात्रि का अंधकार गहराया, रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान रोशन हो उठा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मंदिर के महंत नन्दन श्रोत्रिय, जुगर श्रोत्रिय, मंगुबेन शाह, सरला शाह, भारती शाह, उषा शाह, रीटा शाह, सतीश शाह, उत्तरी विधान सभा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महावीर मंगल, अध्यक्ष मोतीगंज, गिराज अग्रवाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, टीएन अग्रवाल, जय प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष आगरा व्यापार समिति, सीता राम अग्रवाल, रेलैश अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


