श्रीमद्भागवत कथा में सुनी भगवान वराह अवतार की कथा

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - तीर्थ नगरी सोरों में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन भगवान वराह के अवतार और पृथ्वी के उद्धार की कथा सुनाई गई। महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद महाराज ने इंसान की गलतियों और प्रायश्चित के महत्व पर चर्चा की। इस अवसर पर कई प्रमुख लोग मौजूद थे, जिन्होंने कथा का श्रवण किया।

श्रीमद्भागवत कथा में सुनी भगवान वराह अवतार की कथा

तीर्थ नगरी सोरों में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रोताओं ने भगवान वराह के अवतार और पृथ्वी के उद्धार की कथा सुनाई। श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन के दौरान महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद महाराज ने कहा कि इंसान से जीवन में जाने-अनजाने कई गलतियां होती हैं। ईश्वर के सामने इन गलतियों का मनुष्य को प्रायश्चित अवश्य करा चाहिए। यही एक मात्र मुक्ति पाने का उपाय है। प्रवचन के दौरान महाभारत में कुंती की स्तुति, परीक्षित जन्म व वराह अवतार की कथा सुनाई। गुरूवार को विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संरक्षक व आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक दिनेश चंद्र भी गुरूवार को सोरों पहुंचे।

वराह मंदिर के दर्शन के बाद उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन भी सुने। इस मौके पर डा. राधाकृष्ण दीक्षित, शिवांशु दुबे, डा. एनपी सिंह हल्दिया, अमित अग्रवाल, गोविंद महेरे राजेंद्र मौर्य, जय किशन तिवारी, केशव, अभिषेक, सुनील, महेश, सुधांशु, विकास निर्भय, आदित्य काकोरिया, रोहित देवल, जीतू, आशुतोष और अनेक अन्य लोग मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।