Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsDistrict Police Arrests Four for Illegal Firecracker Manufacturing and Sale

पुलिस की कार्रवाई, चार लोग अवैध पटाखा कारोबार में पकड़े गए

संक्षेप: Agra News - जिला पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण और बिक्री के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 32 बोरी अवैध पटाखे और 30 किलोग्राम बारूद बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत...

Thu, 16 Oct 2025 02:42 AMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on
पुलिस की कार्रवाई, चार लोग अवैध पटाखा कारोबार में पकड़े गए

जिला पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण व बिक्री करने के मामले में चार आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। कब्जे से 32 बोरी अवैध पटाखे एवं 30 किलोग्राम बारूद को बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर जिला पुलिस ने कार्रवाई अवैध पटाखा निर्माण पर छापा मारकर चार आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है।

एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि सदर कोतवाली पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण करते हुए आरोपी वसीम निवासी मोहल्ला नवाब को अशोक नगर जाने वाले रास्ते पर बने ट्यूबवेल से गिरफ्तार किया है। कब्जे से 4 बोरी अवैध पटाखे बरामद हुए हैं। आरोपी तौफिक अंसारी निवासी मोहल्ला नवाब गली गद्दियान को नगला बैनी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। कब्जे से 03 बोरी अवैध पटाखे बरामद किए हैं। वहीं, आरोपी पप्पू सिंह निवासी गांव नदरई को उसके ट्यूबवेल से अवैध पटाखों का निर्माण करते गिरफ्तार किया है।

कब्जे से 14 बोरी अवैध पटाखे एवं करीब 30 किलो बारूद बरामद हुआ है। इसके अलावा थाना सहावर पुलिस ने आरोपी गोविंद निवासी अमोघपुर थाना नयागांव जनपद एटा को खितौली नहर पुल सहावर से गिरफ्तार किया है। कब्जे से एक बोरी अवैध पटाखे बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट के समक्ष पेश किया है। एएसपी ने बताया कि अवैध पटाखे के निर्माण व बिक्री पर पुलिस कार्रवाई जारी रहेगी।