खाली न करने पर दुकान में लगाई आग, मुकदमा

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

दुकान को खाली करने को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। आरोप है कि एक पक्ष ने आग लगा दी, जिससे दुकान का सामान जल गया और पड़ोसी दुकान भी प्रभावित हुई। पीड़ित मोहन सिंह कुशवाह ने पुलिस में तहरीर दी है, जिसमें आरोपित किशन गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

खाली न करने पर दुकान में लगाई आग, मुकदमा

दुकान को खाली करने को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि एक पक्ष ने दुकान में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। जिससे दुकान के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। आग ने पड़ोस की दुकान को भी चपेट में ले लिया। पीड़ित मोहन सिंह कुशवाह की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मोहन सिंह कुशवाह ने पुलिस को बताया कि उनकी मस्ता की बगीची सब्जी मंडी चौराहा पर हाथरस मिष्ठान भंडार नाम से दुकान है। दुकान का विवाद चल रहा है। मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

पीड़ित का आरोप है किशन गुप्ता नामक व्यक्ति उन पर दुकान खाली करने का दबाव बना रहा है। पीड़ित का कहना है कि आरोपित ने कुछ समय पहले धमकी दी थी। आरोप है कि 26 मई की रात आरोपित ने दुकान में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। आग ने बगल की दुकान मुरारी बुक डिपो को भी चपेट में ले लिया। दोनों दुकानें जलकर राख हो गईं। आरोप है कि हलवाई की दुकान चार से पांच लाख और बुक डिपो में तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तहरीर के आधार पर हरीपर्वत पुलिस ने आरोपित किशन गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।