ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराराजपुर चुंगी तिकोनिया पार्क में विवाद, पुलिस पहुंची

राजपुर चुंगी तिकोनिया पार्क में विवाद, पुलिस पहुंची

आगरा। प्रमुख संवाददाता राजपुर चुंगी स्थित तिकोनिया पार्क में कारगिल शहीद लांस नायक गोविंद...

राजपुर चुंगी तिकोनिया पार्क में विवाद, पुलिस पहुंची
हिन्दुस्तान टीम,आगराSun, 01 Nov 2020 09:15 PM
ऐप पर पढ़ें

राजपुर चुंगी स्थित तिकोनिया पार्क में कारगिल शहीद लांस नायक गोविंद सिंह मेहता की प्रतिमा लगाई जानी है। वहां सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। गेट लगाने के लिए एक दीवार हटाई गई थी। समाज विशेष के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी कि पार्क की दीवार तोड़ दी गई है। उन्होंने पार्क में स्थित एक चबूतरे को अपनी आस्था से जुड़ा बताया। पहले उसे पार्क से अलग करने की मांग करने लगे। विभाजन का दूसरे पक्ष ने विरोध किया।

सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि राजपुर चुंगी पर तिकोनिया पार्क में एक चबूतरा है। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना था कि यहां वे ताजिए रखते हैं। पूर्व में विवाद हुआ ‌था। चबूतरे और चिन्हित प्रतिमा स्थल के बीच में पूर्व में एक दीवार थी। यह दीवार हटा दी गई थी। इसी बात का विरोध हुआ था। पुलिस के पहुंचने से पहले एक पक्ष यह चाहता था कि प्रतिमा स्थल और चबूतरे के बीच दीवार बनी रहे। पार्क का विभाजन कर दिया जाए। दूसरे पक्ष से भाजपा नेता तरसेम कालिया, शुभम गुप्ता, क्षेत्रीय पार्षद जगदीश पचौरी, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र पाल सिंह बघेल, विजय बुंदेला, डॉक्टर अशोक वर्मा और शहीद के परिजनों ने कहा कि पार्क का विभाजन नहीं होना चाहिए। पार्क एक ही रहना चाहिए। सभी के लिए है। कोई भी इसमें आ सकता है। विभाजन से अच्छा संदेश नहीं जाएगा। पार्क में कारगिल शहीद की प्रतिमा स्थापित हो रही है। संदेश भी एकता का ही जाना चाहिए। सीओ सदर ने बताया कि दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हो गए। एहतियातन मौके पर फोर्स तैनात किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें