वैक्सीन, कोल्ड चेन प्रबंधन के डिजिटलीकरण से काफी लाभ होगा: बघेल
Agra News - मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी और पंचायती राज मंत्री प्रो. केपी सिंह बघेल ने कहा कि वैक्सीन और कोल्ड चेन प्रबंधन के डिजिटलीकरण से लाभ होगा। उन्होंने राष्ट्रीय कार्यशाला में सभी हितधारकों के साथ काम करने...

मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी और पंचायती राज मंत्री प्रो.केपी सिंह बघेल ने कहा कि वैक्सीन, कोल्ड चेन प्रबंधन के डिजिटलीकरण से काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध है। बघेल राष्ट्रीय कार्यशाला में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। कार्यशाला में यूएनडीपी के साथ एमओयू पर हुए हस्ताक्षर भी हुए। राष्ट्रीय कार्यशाला में पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी), मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने 20 मई 2024 को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) भारत के साथ वैक्सीन कोल्ड चेन प्रबंधन, क्षमता निर्माण और संचार योजना के डिजिटलीकरण पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू ) पर हस्ताक्षर किए गए थे।
उसी क्रम में इस राष्ट्रीय कार्यशाला का बुधवार को आयोजन किया गया। बघेल ने इस कार्यक्रम को पशुपालकों के साथ सीधे जुड़ाव का एक बहुमूल्य अवसर बताया। उन्होंने कहा कि पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस आयोजन में सभी हितधारकों की उत्साहपूर्वक भागीदारी सराहनीय है। यह हमारे देश में पशुपालन क्षेत्र के प्रभावी कार्यान्वयन और प्रगति के लिए पशुधन क्षेत्र में सर्वोत्तम नवाचारों, नवीनतम तकनीकों, वैकल्पिक समाधानों और उभरते अवसरों को जमीनी स्तर पर पशुपालकों तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इस कार्यशाला में केंद्रीय राज्यंत्री बघेल द्वारा पशुपालन और डेयरी विभाग के व्हाट्सएप चैनल का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला में वर्षा जोशी, अतिरिक्त सचिव (सीडीडी), डॉ.एंजेला लुइसिगी प्रतिनिधि यूएनडीपी भारत, अमित कुमार घोष, प्रमुख सचिव, पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




