Devotees Flock to Ganga Ghats for Somvati Amavasya Rituals Amid Cold Weather सोमवती अमावस्या के स्नान पर्व पर गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsDevotees Flock to Ganga Ghats for Somvati Amavasya Rituals Amid Cold Weather

सोमवती अमावस्या के स्नान पर्व पर गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Agra News - सोमवती अमावस्या के स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं का भारी उमड़ आना देखा गया। सोरों की हरिपदी गंगा घाट पर राजस्थान और मध्यप्रदेश से लोग आए। श्रद्धालुओं ने पिंडदान और अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए। प्रशासन ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराMon, 30 Dec 2024 11:01 PM
share Share
Follow Us on
सोमवती अमावस्या के स्नान पर्व पर गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

सोमवती अमावस्या के स्नान पर्व पर गलनभरी सर्दी पर आस्था हावी नजर आई। सोरों की हरिपदी समेत गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर दिनभर धर्मिक अनुष्ठान किए। सोमवार की अल सुबह से ही सोरों की हरिपदी गंगा पर राजस्थान, मध्यप्रदेश से आए श्रद्धालुओं ने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान क्रिया करना शुरू कर दिया। आगरा, मथुरा व आस-पास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान व धार्मिक अनुष्ठान भी किए। अमावस्या के दिन गंगा स्नान कर ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान भी किया। राजस्थान, मध्यप्रदेश से रविवार की शाम से ही श्रद्धालुओं का सोरों में आगमन शुरू हो गया था। आगरा व मथुरा के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों से लोग सोमवार की सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए। सर्दी मौसम में भी श्रद्धालुओं में भक्ति भाव गजब का था। गंगा में डुबकी लगाकर श्रद्धालु हर-हर गंगे का जयघोष भी लगा रहे थे। सोरों के लहरा, कछला, गंजडुंडवारा के कादरगंज गंगा घाट पर भी हजारों ने श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा अर्चना की। गंगा किनारे आश्रमों में भी धार्मिक अनुष्ठान व भंडारे आयोजित किए गए।

गंगा घाटों पर रही पुलिस बल की तैनाती

सोमवती अमावस्या के स्नान पर्व पर प्रशासन ने गंगा घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की थी। हरिपदी गंगा के चारों ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया। जिससे श्रद्धालु सुविधा जनक तरीके से स्नान, धार्मिक अनुष्ठान व पिंडदान क्रिया कर सकें। सोरों में मार्गशीर्ष मेला लगा होने की वजह से पुलिस ने श्रद्धालुओं के भारी व हल्के वाहनों के लिए चार पार्किंग भी बनाईं। जिनमें वाहनों को खड़ा कराया गया। मथुरा-बरेली हाईवे पर यातायात पुलिस कर्मियों की भी तैनाती रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।