मेला मैदान पर साइबर थाने निर्माण कार्य रोकने की मांग
Agra News - तीर्थ नगरी सोरों में नगर पालिका चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे और सभासदों ने साइबर थाना भवन के निर्माण को रोकने की मांग की है। उन्होंने डीएम प्रणय सिंह को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया कि निर्माण से मार्गशीर्ष मेला का पारंपरिक स्वरूप प्रभावित होगा।

तीर्थ नगरी सोरों मार्गशीर्ष मेला मैदान पर हो रहे साइबर थाना भवन के निर्माण को रोकने की मांग नगर पालिका चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे व सभासदों ने की है। चेयरमैन व सभासदों ने इस संबंध में डीएम प्रणय सिंह को ज्ञापन भी सौंपा है। सोमवार को डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि मार्गशीर्ष मेला धार्मिक, सांस्कृतिक और लोगों की आस्था से जुड़ा है। मेला के जिस क्षेत्र में साइबर थाना के भवन का निर्माण हो रहा है। उसमें मेला के दौरान सर्कस लगता आ रहा है। सभासदों ने कहा कि जिस स्थान पर भवन का निर्माण किया जा रहा है।
वह मेला मैदान की भूमि है। प्रशासन के द्वारा इस भूमि को पूर्व में अस्थायी रूप से पुलिस लाइन के लिए दिया गया था। अब जब पुलिस लाइन का निर्माण हो चुका है। मेला स्थल पर साइबर थाना बनने से मेला का पारंपरिक स्वरूप प्रभावित होगा। ज्ञापन देने वालों में सभासद नीतेश पचौरी, जयपाल कश्यप, पवनेश सक्सेना, मुनीश चैधरी, मेहरुद्दीन, जय सिंह व अन्य सभासद हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


