वेडिंग सिटी स्थापना को सौंपा ज्ञापन
Agra News - ग्रेटर आगरा योजना के तहत वेडिंग सिटी और कन्वेंशन सेंटर की स्थापना की मांग को लेकर वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन ने मंडलायुक्त और एडीए वीसी से भेंट की। अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने आगरा को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उपयुक्त बताया और कहा कि इससे पर्यटन और विवाह उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

एडीए की ग्रेटर आगरा योजना में वेडिंग सिटी और कन्वेंशन सेंटर की स्थापना की मांग को लेकर सोमवार को वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप और एडीए वीसी एम. अरून्मोली से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पहचान वाले शहर में अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर की आवश्यकता है। भारत मंडपम का उदाहरण देते हुए बताया कि ऐसे स्थल बनने से बड़े आयोजन आसानी से हो सकेंगे। धार्मिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत के कारण आगरा डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उपयुक्त शहर है। इससे पर्यटन और विवाह उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में सौरभ सिंघल और अनिल सविता शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


